विराट कोहली 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी. उनकी अगुवाई में आरसीबी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. उन्होंने अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं और 6076 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं.कप्तानी की बात करें तो विराट ने आईपीएल में अब तक 132 मैचों में टीम की कप्तानी की है. इनमें से 60 में आरसीबी को जीत मिली है,जबकि 65 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.
...