इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लीग मैच का समापन हो चूका है. इस साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 (+0.481) के साथ लीग मैचों में टॉप पर रही, वहीं तीन बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 18 (+0.455) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. लीग मैच के समापन के बाद रविवार यानी कल से क्वालीफायर एवं प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो रही है.
...