आरसीबी ने इस साल अच्छी शुरुआत की है और विराट कोहली लंबी अवधि की लीग में निरंतरता बनाये रखने के महत्व को समझते हैं. आरसीबी की बल्लेबाजी विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल पर काफी हद तक निर्भर है. सीएसके की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस बढ़िया फॉर्म में हैं. सुरेश रैना और एमएस धोनी का आरसीबी के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड हैं.
...