शेफाली ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की. शेफाली ने पहली पारी में 96 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम के फालोऑन के लिए उतरने के बाद वह तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक 55 रन पर खेल रही थी. इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी.
...