देश में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की धूम मची हुई है. इस सीजन के शुरूआती मुकाबलों में ही भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जमकर रनों की बरसात करते हुए देखा गया है. केरल के 26 वर्षीय युवा कप्तान संजु सैमसन ने इस सीजन बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 119 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली.
...