इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद एम्मा लैम्ब रन और नेट साइवर-ब्रंट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 90 रन के पार लेकर गए.
...