न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी. टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को आगे के मुकाबलों में भी जारी रखना चाहेगी. टीम इंडिया को तीन हार के बाद जीत मिली थी. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बल्ले से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. बांग्लादेश भले ही इस विश्व कप में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, लेकिन उसने बड़ी-बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी है.
...