लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 40.5 ओवर में महज 190 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार आलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 45 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान एनाबेल सदरलैंड ने 42 गेंदों पर चार चौके लगाए. एनाबेल सदरलैंड के अलावा एलिस पैरी ने 44 रन बटोरे.
...