भारतीय टीम इससे पहले 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा कर चुकी है और हर बार टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब एक बार फिर टीम इंडिया इस सीरीज में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जिससे आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार हो सके. यह दौरा नए खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.
...