भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए हैं. टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 108 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली.
...