भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में आज युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंद में 77 रन की पारी खेली. पंत ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान तीन चौके और सात छक्के लगाए.
...