भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 61वां अर्धशतक लगाया. कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 56 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को मार्क वुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
...