इंग्लैंड के खिलाफ पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बड़ौदा के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. क्रुणाल ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 31 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए.
...