इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 135 रन तक लेकर गए.
...