पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबलों का इतिहास ज्यादा लंबा नहीं रहा है, लेकिन आंकड़ों में टीम इंडिया का दबदबा साफ दिखाई देता है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और अनुभव के मामले में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. हालांकि अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में वनडे क्रिकेट में काफी सुधार किया है और वह किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखता है.
...