भारत की टीम पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करने के बाद वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और 180 रन बना चुके हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से करारी हार मिली थी.
...