वेस्टइंडीज की टीम भी संतुलित और खतरनाक नजर आती है. टीम के पास शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और ब्रैंडन किंग जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जबकि जेसन होल्डर, अकील होसेन और शमार जोसेफ गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वेस्टइंडीज की टीम बड़े मैचों में दबाव झेलने का अनुभव रखती है और भारत के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकती है.
...