भारत की टीम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल टीम को संतुलन देते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जबकि कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाल सकते हैं.
...