भारत की टीम अपने विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ईशान किशन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर संतुलन प्रदान करते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं.
...