इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं और 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने पांच पारियों में 9.85 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
...