क्रिकेट

⚡वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बनाई पकड़

By Naveen Singh kushwaha

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 518/5 पर पारी घोषित की थी. जिसके बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी, फिर फॉलोऑन खेलने उतरी कैरेबियाई टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में टीम इंडिया ने पांचवें दिन के पहले सत्र में 35.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 124 रन बनाते हुए मैच को अपने नाम किया. इस तरह भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण जीत हासिल की.

...

Read Full Story