⚡टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर बनाए 220 रन, साईं सुदर्शन ने अर्धशतक तो यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक
By Naveen Singh kushwaha
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और पहले दिन टी ब्रेक तक केवल एक विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-0 से आगे है और इस मुकाबले में भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.