पहले दिन के खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं. अपने डेब्यू मैच में श्रेयस अय्यर ने पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया हैं. श्रेयस अय्यर 75 रनों पर खेल रहे हैं और रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
...