विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी है. हालांकि मुंबई टेस्ट में विराट कोहली टीम में वापसी करेंगे और कमान भी संभालेंगे. टेस्ट सीरीज में कोहली के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है.
...