इंग्लैंड का मौसम और कंडीशंस हमेशा से ही तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है. वहां की ग्रीन पिचों पर गेंद उछाल लेती है और तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं. तेज गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा. ऐसे में इंग्लैंड में जाकर उनको हराना आसान नहीं होगा. इंग्लैंड के पास जेम्स एंडरस और स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में दो तेज गेंदबाज हैं.
...