भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा एवं आखिरी मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चौथे मुकाबले से पहले देश के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अवकाश लेने का फैसला लिया है.
...