भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला चार मार्च से अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी में मेहमान टीम इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 205 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया के लिए स्पिनरों ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट चटकाए.
...