एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
...