भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम इंग्लैंड को सात विकेट से मात देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड द्वारा दिए गए 165 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.
...