भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. चेन्नई टेस्ट के पांचवें दिन एंडरसन अबतक उम्दा गेंदबाजी करते हुए तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा चूके हैं.
...