भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहली पारी में महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली ने इस दौरान मैदान में 48 गेंदों का सामना किया. कोहली का मूल्यवान विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 23 वर्षीय युवा फिरकी गेंदबाज डॉम बेस ने चटकाया.
...