भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानें वाले चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम इंडिया के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, और वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले हैं. शर्मा पिछले कुछ दिनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे थे और उन्होंने हाल ही में फिटनेस टेस्ट भी पास किया है.
...