भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी संजू सैमसन ने सीमा रेखा पर अपने शानदार क्षेत्ररक्षण से एक बार फिर सबको अचंभित कर दिया है. जी हां भारत के लिए 14वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल जबरदस्त तरीके से हिट कर रहे थे.
...