भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज कैनबरा स्थित मनुका ओवल मैदान में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-2 से समाप्त किया है. ओवल में भारत द्वारा दिए गए 303 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवर में 289 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.
...