दिन्दिगुल ड्रैगन्स ने नेल्लई रॉयल किंग्स को 4 विकेट से हराकर अहम जीत दर्ज की. जहां नेल्लई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए. उनकी ओर से एनएस हरीश ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सोनू यादव ने 24 गेंदों में 39 रन जोड़े. रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए
...