अब आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया ने अपनी बर्थ पक्की कर ली हैं. वर्ल्डकप का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे. आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा.
...