फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए थे. इस मुकाबले में विराट कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी, इसके लिए विराट कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया था.
...