चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप-A में मौजूद है, जहां उनके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें हैं. इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं.
...