हैदराबाद किंग्समेन की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. मार्नस लाबुशेन और सैम आयुब से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में कुसल परेरा और ग्लेन मैक्सवेल टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद अली और हसन खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ रावलपिंडीज़ की टीम में मोहम्मद रिजवान, डेरिल मिचेल और सैम बिलिंग्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
...