लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 37 रन बोर्ड पर जड़ दिए. कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 18.4 ओवर में 168 रन बनाकर सिमट गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान मनीष पांडे ने 23 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. मनीष पांडे के अलावा हर्षित राणा ने 34 रन बटोरे.
...