ICC द्वारा जारी टिकट संरचना में भारत-पाक मुकाबले की शुरुआती कीमत केवल LKR 1500 यानी करीब ₹439 रखी गई है. किसी भी ICC टूर्नामेंट में भारत-पाक मैच के लिए यह अब तक की सबसे कम शुरुआती कीमत मानी जा रही है. इस कम कीमत ने फैंस को हैरान कर दिया, लेकिन उत्साह का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि फेज-1 के सारे टिकट कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बिक गए. ICC ने स्पष्ट किया है कि फेज-2 और आगे के चरणों में और टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे.
...