इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को एक नया चैंपियन मिलने वाला है. दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में जगह बनाई है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की अगुवाई में झारखंड की टीम ने इस बार पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारकर फाइनल में प्रवेश किया है. दोनों टीमों के पास बेहतरीन प्लेयर्स मौजूद हैं. ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
...