बीते रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टीम इंडिया ने अपने नाम किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 159 रन पर सिमट गई. इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया.
...