पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर हैदर अली को हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर शाहीन्स टीम के साथ थे, इन दिनों एक गंभीर आपराधिक जांच के केंद्र में हैं. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त 2025 को एक रेप की रिपोर्ट मिलने के बाद 24 वर्षीय हैदर अली को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल उन्हें पूछताछ पूरी होने तक जमानत पर रिहा किया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जुलाई को मैनचेस्टर के एक स्थल पर घटित हुई थी.
...