आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. गुजरात टाइटंस की टीम में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं.
...