इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत बुधवार यानी आज से हो रही है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच से आधे घंटे पूर्व यानी दोपहर तीन बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आएंगे.
...