इंग्लैंड ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित और आक्रामक खेल दिखाया है. जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट और बेन डकेट जैसे बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं. वहीं सैम करन और आदिल राशिद गेंदबाजी में टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम बाबर आजम, फखर जमान और शाहीन अफरीदी जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.
...