इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 मुकाबले में 21 रन से मात देकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. यह मुकाबला शुक्रवार, 6 जून को रिवरसाइड ग्राउंड (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) में खेला गया. इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम डॉसन ने गेंद से कहर बरपाते हुए 4 विकेट चटकाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए.
...