मौजूदा मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि बारिश के कारण मैच की शुरुआत प्रभावित हुई और खेल काफी देर तक रुका रहा. बाद में मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन लंच ब्रेक निर्धारित समय से पहले लेना पड़ा. पहले दिन के शुरुआती सत्र की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए थे. इंग्लैंड को पहला झटका एमिलियो गे के रूप में लगा, जिन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया.
...