इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है. पारी की शुरुआत करने आए कल के नाबाद बल्लेबाज केएल राहुल और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए और सस्ते में चलते बनें.
...